धनबाद: बैजनाथ महतो ने तोपचांची प्रखंड से झारखण्ड मोबाइल रेडिओ को बताया कि झारखण्ड राज्य चिकित्षा एवं जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ का सम्मेलन हुआ जिसमे तोपचांची ईकाई के पुराने कमिटी को भंग करके नए कमिटी का गठन किया गया और 20 प्रस्ताव भी पास किया गया। नए समिति में संरक्षक बाबुराम प्रसाद, अध्यक्ष ब्रह्मदेव, उपाध्यक्ष उमा पाल अनुहरी, सचिव उमेश प्रसाद सिंह संयुक्त महामंत्री सूर्य कुमार एवं पर्मिला कुमारी, कोषाध्यक्ष अखिलेश सिंह, जिला प्रतिनिधि प्रकाश , अनुमंडल प्रतिनिधि सिख सिन्हा ,महिला संयोजिका रंजू कुमारी, उप संयोजिका ज्योति कुमारी, समेत कई अन्य पदों पर लोगो का चयन किया गया। बैजनाथ महतो ने नवनिर्वाचित सचिव उमेश कुमार से बात की और पूछा कि कोण से कोण से प्रस्ताव पास किये गए सरकारी कर्मचारी के द्वारा लिया गया निर्णय है उसे तोपचांची ईकाई जिला एवं राज्य स्तर के अधिकारी को अवगत करायेगें, उन्होंने बताया कि अनुबंध पर कार्यरत कर्मचारियों को नियमित किया जाये, उन्हें नियमित भूगतान मिले आदि शामिल है।
