धनबाद: मोहमद सलामुद्दीन अंशारी ने कबीरडीह, तोपचांची, धनबाद से झारखण्ड मोबाइल रेडिओ को बताया कि तोपचांची प्रखंड के लोग्बाद पंचायत में मुखिया और उपमुखिया द्वारा गरीब परिवारों को कम्बल वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि यहाँ पर लगभग 5 हजार की आबादी है जबकि मात्र 20 लोगों को ही कम्बल दिया गया और हजारों लोग यूं ही निरास हो कर चले गए। पंचायत के लोगों ने प्रखंड पदाधिकारियों से मांग की है कि यहाँ के गरीब लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया जाये। इस अवसर पर मुखिया, उपमुखिया, पंचायत समिति के सदस्य, पंचायत सेवक आदि लोग उपस्थित थे।