धनबाद: गिरधारी प्रसाद महतो ने तोपचांची धनबाद से झारखण्ड मोबाइल रेडिओ को बताया कि धनबाद जिला में चावल दिवस पर 24 दिसंबर को धनबाद जिला के सभी प्रखंडों में 112 जनवितरण दुकानों में बीपीएल परिवारों के बीच चावल वितरण किया जायेगा। इस अवसर पर तोपचांची प्रखंड में भी बीपीएल लाभुकों को चावल वितरण किया जायेगा। इस अवसर पर राजस्व कर्मचारी, पंचायत सेवक, साक्षरता प्रेरक आदि सभी कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी तोपचांची के प्रखंड विकास पदाधिकारी ने दी।
