मोहलपहाड़ी पंचायत के रामबनी ग्राम में अवस्थित संत मार्क्स स्कूल में आयोजित क्रिसमस गेदरिंग कार्यक्रम का उद्घाटन शिकारीपाड़ा विधानसभा के युवा नेता सह झामुमो के केन्द्रीय समिति सदस्य आलोक कुमार सोरेन जी ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने प्रभु यीशु मसीह के त्याग और बलिदान के बारे में उपस्थित जनसमूह को बताया। मंच पर उपस्थित सभी सदस्यों ने भी प्रभु यीशु मसीह के जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बच्चों ने ईश्वर की स्तुती गायन और रंगारंग कार्यक्रम के द्वारा सबों का दिल जीत लिया। अंत में विद्यालय के संचालक होपना मुर्मू, पास्टर शिवधन मुर्मू, श्रीजल जी तथा रूपलाल जी ने ईश्वर की महिमा हेतु सबों को धन्यवाद दिया।