काठीकुंड प्रखंड अंतर्गत भाजपा मंडल कार्यालय में मंडल अध्यक्ष श्री लालचंद पाल की अध्यक्षता एवं प्रभारी श्री मार्शल ऋषिराज टुडू जी की मौजूदगी में प्रखंड स्तरीय धरना प्रदर्शन हेतू एक बैठक बुलाई गई। बैठक के माध्यम से धरना प्रदर्शन की तिथि 12 नवम्बर दिन शनिवार को सुबह11 बजे से स्थान काठीकुंड ब्लॉक परिसर में तय की गई एवम सभी कार्यकर्ताओं को इसमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में सम्मलित होने हेतू लोगों से आव्हान की गई ।इस बैठक में मुख्य रूप से भाजपा नेत्री सह प्रखंड प्रमुख सुश्री विमला नीपू सोरेन ,भाजयुमो अध्यक्ष श्री अभिजीत सुमन, बिनोद मंडल, रामविलास ठाकुर , मनोज हांसदा , मुन्नीलाल भंडारी, श्यामसुंदर मंडल,सहदेव दास,स्वपन सेन,जगत राय , मनोज नाग , जुनास सोरेन, कालिदास मड़ैया, जयप्रकाश गुप्ता सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
