धनबाद: धनबाद जिला के तोपचांची प्रखंड से गिरिधारी प्रसाद महतो ने झारखण्ड मोबाइल रेडिओ को बताया कि तोपचांची प्रखंड मुख्यालय में कृषि मित्रों की एक बैठक बुधवार को की गई जिसमे उनसे कहा गया की 11 दिसंबर को किसान भाइयों को पुन: केसीसी ऋण वितरण के लिए शिविर लगाया जायेगा। इस शिविर में कृषि मित्रों को, केसीसी कार्ड के लिए आवेदन देने वाले किसानों को अधिक से अधिक संख्या में एकत्रित करने के लिए कहा गया। इस बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार , जनसेवक हरी राज बेसरा, कृषि मित्र हरिधर महतो ,उमेश महतो अरुण कुमार महतो मदन कुमार सिंह समेत अनेक कृषि मित्र उपस्थित थे।
