श्रवण दिव्यांगों ने राज्यपाल से मुलाकात की। झारखंड एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने आज राज्यपाल श्री रमेश में से मुलाकात की और झारखंड राज्य में श्रवण दिव्य अंगों से संबंधित समस्याओं के बारे में उन्हें अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के माध्यम से सरकार को एक मांग पत्र सौंपा जिसमें मुख्य रुप से पिछले डेढ़ वर्षों से खाली राज्य निशक्तता आयुक्त के पद पर शीघ्र नियुक्ति, दिव्यांग जनों के लिए खाली पड़े बैकलॉग पदों पर शीघ्र नियुक्ति, दिव्यांग जनों के लिए अलग से विभाग बनाने, प्रतिभावान दिव्यांग खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी व मानदेय पर आधारित नौकरियों में आरक्षण सुनिश्चित करें तथा झारखंड राज्य खेल नीति में इसके लिए आवश्यक बदलाव करने, निशक्तता आयुक्त कार्यालय सभी विभागों और सभी जिला मुख्यालयों में एक साइन लैंग्वेज इंटरप्रेटर की स्थाई नियुक्ति करने, सभी सामान्य विद्यालयों विशेष विद्यालयों में विशेष प्रशिक्षित शिक्षकों की स्थाई नियुक्ति, दिव्यांगजन निधि की राशि दिव्यांग जनों के बीच वितरित करना वह इसकी राशि में सीएसआर के माध्यम से अधिक आवंटन करवाने, आदि शामिल थे। महामहिम ने सभी विषयो पर विभागों से बात करने का आश्वासन दिया।प्रतिनिधिमंडल में श्री रंजीत कुमार, श्रीमती रीमा साहू, सुनील बारला चंद्रानी बा गला आदि शामिल थे।