धनबाद: धनबाद जिला के गोविन्दपुर प्रखंड के सधोबाद गाँव से दिलीप कुमार महतो ने झारखण्ड मोबाइल रेडिओ को बताया कि बीपीएल सूची में भरी गड़बड़ियाँ है। बीपीएल कार्ड में पिता नाम भी नही लिखा जाता है। जिससे लोगों को कई बार कोई लाभ नही मिल पता है जैसे आज सरकार द्वारा चालाये जा रहे सारे योजनाओं के लाभ लेने के लिए बीपीएल कार्ड का होना जरुरी होता है चाहें वह कोई भी योजना है जैसे- स्कूल में छात्रवृति हो, साईकिल , लाडली लक्ष्मी योजना हो, इन सभी में बीपीएल कार्ड की आवश्यकता होती है लेकिन कार्ड में गड़बड़ी होने के कारण इन लाभों को लेने में लोगों को परेशानी होता है, वे कहते हैं कि पंचायत चुनाव हुआ है लेकिन उसका कोई लाभ नजर नही आ रहा है ये जानकारी सिफ मुखियाओं तक ही सिमित रह गया है। वार्ड सदस्य का चुनाव ठीक पंचायत चुनाव के तरह हुआ था लेकिन आज वार्ड सदस्यों को कोई अधिकार नही मिल रहा है.अत: सरकार इस पर ध्यान दे।
