झारखंड सरकार का नया लोगो आज अखंड भारत दिवस के शुभ अवसर पर जारी किया गया। सूबे की राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने यह लोगो आज 14 अगस्त को जारी किया। राजधानी रांची के आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने इसे जारी किया। इस अवसर पर अति विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो, पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता सहित अन्य मंत्री मौजूद थे
