गंदगी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले के विभिन्न कार्यलय परिसर में पर्यावरण संरक्षण के मद्दे नजर पौधारोपण का कार्य किया गया। उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा इस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। वहीं विभिन्न कार्यलयों में कार्यालय प्रधान द्वारा और प्रखंडों में मुखिया, जलसहिया व स्वेच्छाग्रहियों द्वारा पौधारोपण किया गया और लोगों को पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूक भी किया गया।