कोडरमा से इंद्रोमणि साहू जी झारखण्ड मोबाइल वाणी के द्वारा बताते है कि भारत में 200 जिलो को कुपोषित घोषित किया गया है जिसमे कोडरमा जिला भी शामिल है,ऐसे जिलो में कुपोषण से निपटने के लिए विशेष अभियान चलाये जाने का प्रावधान है पर जिला प्रशासन के उदासीनता के कारण वहाँ किसी भी प्रकार का अभियान नहीं चलाया जा रहा है।सदर अस्पताल एवं रेफरल अस्पताल में स्थापित कुपोषित केंद्र खुद कुपोषित हो गए है।सरकार कुपोषण केंद्र में करोड़ो रुपये खर्च कर रहे है।