सर्वेश तिवारी, गिरिडीह, झारखंड। अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ जिला इकाई कोडरमा ने अपने सभी प्रखंडों में जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण कार्यक्रम चलाया।इस सिलसिले में आज जिले के आदिवासी बहुल गांव जियो राय डीह के लोगों आदिवासी भाइयों बहनों माताओं के बीच राशन सामग्री का वितरण किया और रोज खाने वाले लोगों के लिए लोन के चलते हुई परेशानी को कम करने का एक सफल प्रयास किया। कार्यक्रम का आयोजन जिला महासचिव महेश वर्मा ने किया।