झारखंड में कोरो ना वायरस संक्रमण का तीसरा मामला तबलीगी जमात से जुड़ा है। यह बात सामने आ रही है। बोकारो के तेलो से मिली संक्रमित महिला बांग्लादेश से तबलीगी जमात में शामिल होकर 15 मार्च को भारत लौटी थी। खबर है कि तीन दंपति तबलीगी जमात में शामिल होने बांग्लादेश के ढाका गए थे। महिला तबलीगी जमात से जुड़ी हुई है। वह कुछ दिनों पूर्व बांग्लादेश से लौटी है। बांग्लादेश में कुछ दिनों पूर्व तबलीगी जमात का सम्मेलन हुआ था। जिसमें 6 लोग बोकारो जिले के चंद्रपुरा से तथा तीन व्यक्ति चंदनक्यारी से गए थे। बोकारो जिले के उपायुक्त मुकेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है।