कोडरमा,जयनगर से इन्द्रमणि साहू झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे है की वन विभाग,पत्थर खदान,पुलिस और पत्थर उद्योगपत्तियो के लिए कोडरमा का क्षेत्र वरदान साबित हो रहा है.अवैध-वैध तरीके से पत्थर खदान बढ़ रहे है और करीबन 200 पत्थर खदान और 1500 क्रेशर संचालित है.कोडरमा जिले मुख्यालय से सटा जंगल का एक भाग सेंचुरी के अंतर्गत है, लेकिन पत्थर खदान और क्रेशरो के स्थापन में कही कोई दिक्कत नहीं क्योंकि यहाँ कानून,निति नियम लागु नहीं है लिहाजा बड़े पैमाने पर प्राकृतक औए जीवन दायनी जंगल उजड़ रहे है.जितने भी उपायुक्त आये उन्होने इस दिशा में कोई पहल नहीं किया।नवाडीह पहरी एक बड़ी बस्ती है पास ही एक स्कुल है जब ब्लास्टिंग होती है तो स्कूल के साथ साथ बच्चे भी हिल जाते है अत:बच्चो द्वारा लिखित शिकायत पर कारवाई की जाये।