जिला कोडरमा,जयनगर से नारायण शर्मा ने झारखंड मोबाईल वाणी के माध्यम से कहते है कि झारखंड जिला रक्षा वाहिनी में बहुत भ्रस्टाचार हो रहा है। नामांकन का तारीख हर जिले में पेपर के माध्यम से नहीं पहुचता है जिसके कारण बहुत सरे लोग रक्षा वाहिनी में दोबारा नामांकन से वंचित रह जाते है। इनका कहना है की नामांकन के लिए भी पैसे लिए जाते। अतः जितने भी लोग पुनः नामांकन के लिए छूट गए है उनका दुबारा नामांकन करने कि बात पर ध्यान दिया जाये ।
