झारखंड राज्य के धनबाद जिला के बाघमारा प्रखंड से बीरबल महतो मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं, कि 15 अगस्त को देश में 72वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। परन्तु हमारा देश भले ही अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हो गया है पर फिर हमे पुनत: आजादी नहीं मिली है। यदि पुनत: आजादी मिली होती तो आज कन्या भ्रूण हत्या नहीं होती,दहेज़ प्रथा नहीं होती क्योकि आज दहेज़ प्रथा की बलि कितनी निर्दोश बेटियों को देना पड़ता है। अतः सरकार द्वारा सामाजिक जागरूकता ला कर इस पर रोक लगाने की जरुरत है। ताकि लोगों को यह अहसास हो सके की वो सही मायने में आजाद हैं।