झारखंड राज्य के हज़ारीबाग जिला के चुर्चू प्रखंड से मोहम्मद ताजीम झारखंड मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिस तरह सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण को ले कर पौधारोपण को बढ़ावा दिया जा रहा है ,वो काफ़ी सराहनीय हैं। चुर्चू प्रखंड और आसपास के इलाक़ों के जंगलों मे वन विभागों द्वारा खूब वृक्ष लगाए जा रहे हैं। लाभकारी वृक्ष जैसे- कदंब,चंदन,सखवा आदि जंगलों मे देखने को नही मिलते थे,परन्तु विभागों के परिश्रम से अब इनकी संख्या बढ़ गयी है। वहीं कई इलाक़े ऐसे भी हैं जहां वनों का महत्व लोग नही समझ पाए हैं। मनुष्य अपने लालच और अज्ञानता के कारण वनों का नाश करने में तत्पर लगे हुए हैं एवं भविष्य में आने वाली परेशानियों को नकारते हुए लोग अभी भी वनों का दुरूपयोग कर रहे हैं।