बचपन से ही हम यह सुनते आए हैं कि पेड़ लगाएँ, जीवन बचाएँ लेकिन यह बातें बस सुनी-सुनाई ही रह जाती हैं।और इस पर बहुत कम लोग अमल करते हैं लेकिन यह पेड़- पौधे प्राकृतिक का दिया हुआ एक बहुत खूबसूरत और अनमोल तोहफ़ा है जो धरती पर रहने वाले हर जीव का मूल आधार है या यूं कहे कि इनके बिना हर किसी का जीवन असंभव है।जी हाँ दोस्तों यह बात तो सत्य है लेकिन यह भी सत्य है की आज अधिकतर पेड़ लगाने के बजाए उसे काट दिया जा रहा है...? जिसका सीधा असर हमारे पर्यावरण पर पड़ रहा है। पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए आप अपने स्तर पर क्या-क्या प्रयास करते हैं...? पेड़ लगने से हम सभी को किन-किन चीजों की प्राप्ति आसानी से होती है...? और उन चीज़ों का इस्तेमाल आप अपने दैनिक जीवन में कैसे करते हैं...? साथ ही हमे स्वस्थ रखने में पर्यावरण में छाई हरियाली कितनी मददगार साबित होती है...? आपके क्षेत्र में पेड़ो को लगाने एवं हरियाली बनाए रखने में सरकार के द्वारा क्या-क्या प्रयास किए जाते है...? और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए सरकार के द्वारा कई अभियान चलाए जा रहे हैं पर सरकार का यह पहल कितना सफल होता नजर आ रहा है...?
