रांची से राजेश कुमार तिवारी झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से कहना चाहते है की जामतारा के सुदूरवर्ती गांवो में अभी तक पेयजल की समस्या है,लोग नदी तथा गड्ढे में जमा जल को पिने पर विवश है सड़क की स्तिथि भी जर्जर है, पंचायती राज तो जरुर स्थापित हुआ पर उनके सामने भी आर्थिक समस्या है जिसके कारण गांव के चापाकल तक को नही बनाया जा सकता है कूल ऐसे 25 पंचायत है जो ऐसी ही समस्या से जूझ रही है,इन्होने बताया बिजली की समस्या भी यहाँ घोर है केवल रात में ही बिजली रहती है जिस से विद्यार्थियो को परेशानी होती है,इन्होने कहा साढ़े तीन लाख की आबादी वाले इस क्षेत्र में स्वस्थ्य केंद्र तो कई है पर सभी स्वस्थ्य केंद्र केवल 2 डॉक्टर के भरोसे चल रही है
