दुमका से शैलेन्द्र सिन्हा झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे है कि झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बहुत सारी समस्याओ का समाधान हो रहा है और विभिन्न संगठनो का गठन किया जा रहा है मयूराक्षी मोबाइल वाणी का गठन किया गया है जिसके अध्यक्ष गौतम मंडल को बनाया गया है गौतम जी कहते है की झारखण्ड मोबाइल वाणी आम आदमी के अधिकार और हक़ की बात करता है सामाजिक मुद्दो को उठाता है और उन मुद्दो को हल करने का सार्थक प्रयास करता है जामताड़ा के जरमुंडी में एक महिला की डायन के नाम पर हत्या कर दी गयी थी उसका उद्भेदन किया गया साथ ही अन्य समस्याओ का भी हल किया जाता है.इस तरह से झारखण्ड मोबाइल वाणी लोगो के बीच अपनी साख बना रहा है और प्रिय होता जा रहा है.
