झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से सुमंत कुमार जी ने झारखण्ड मोबइल वाणी के माध्यम से बताया कि सरकार की लापरवाही के कारण हजारों की संख्या में किसान आत्महत्या कर रहें हैं।इसका मुख्य कारण है, सरकार के द्वारा केन्द्रीय यूरिया कारखाने को खोलना। जिससे किसानों की खेती पर प्रभाव पड़ता नजर आ रहा है।परन्तु सरकार इसके लिए चिंतित नहीं है।प्रत्येक वर्ष 7000 करोड़ की राशि का सौगात खेती और पशु धन को बढ़ावा देने के लिए उपयोग किया जाता है।लेकिन आज सरकार ने यूरिया कारखाना खोल कर खेती वाली जमीन को बंजर बनाने का काम करने लगी है । इससे खेतो में उपजाए गए खाद्य प्रदरथ अशुद्ध होते जा रहें है। और जनता को कई गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है।
