झारखंड राज्य के पूर्वी सिंघभूम ज़िला के पोटका प्रखंड से कैलाश कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि जादूगोड़ा पोटका प्रखंड के हांथीबिंधा पंचायत में 49 लाख रूपये की लागत से बनेगा उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जाएगा। इसकी जानकारी मंगलवार को शिलन्यास करने आए शंकित भगत ने दी। उन्होंने बताया कि गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र नहीं होने के कारण मरीजों को काफी परेशानी होती है। यदि जल्द से जल्द उप स्वास्थ्य केंद्र बन जाएगा तो ग्रामीणों को इलाज करवाने के लिए कहीं जाना नहीं पड़ेगा। इस कार्यक्रम में कई लोग मौजूद थें।
