कोडरमा:तुलसी कुमार ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि उनके क्षेत्र में पिछले चार सालो से एक भी नया आंगनबाड़ी केंद्र नही खोला गया है जबकि सर्वोच्च न्यायालय का आय आदेश है कि जहाँ पर 40 बच्चे से अधिक होने पर एक आंगनबाड़ी केंद्र होना चाहिए साथ ही लोगो के मांग करने के 3 महीने के अन्दर आंगनबाड़ी केंद्र खोलने का प्रावधान है. आंगनबाड़ी केंद्र नही होने के कारण बच्चो को उनका अधिकार नही मिल रहा है.