झारखण्ड राज्य के रांची जिला से सतीश कुमार जी ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि गर्मी का प्रकोप बढ़ाता जा रहा है ,और दिन प्रति दिन पानी कि समस्याओं का सामना लोगों को करना पड़ा रहा है।लोग यहां वहाँ पानी के लिए भटक रहे है । हर साल गर्मी के मौसम में पानी की समस्या बढ़ जाती है। इस मौसम में ट्यूबवेलों का जलस्तर नीचे चला जाता है।गर्मी आते ही ग्रामीणों को पानी की समस्या से जूझना पड़ता है।क्षेत्र के लगभग सभी गांवों का एक सा हाल है।लोगों को पानी का उपयोग काम से काम करण चाहिए।पानी कि बर्बादी नहीं करनी चाहिए। पानी को जितना हो सके संगरहित करना चाहिए। क्योंकि जल ही जीवन है। इस संसार का हर प्राणी चाहे वे जीव हो या जंतु पानी के बिना जीवित नहीं रहा सकता।
