दोस्तों हर साल की भांति इस साल भी ठंड का कहर लगातार जारी है जिससे लोगो को काफी नुकसान हो रहे है।दोस्तों लोग ठण्ड से बचने के लिए क्या कुछ नहीं करते है। फिर भी इस ठण्ड के कहर से अपने आप को नहीं बचा पाते है। इस भीषण ठण्ड के कारण सैकड़ों लोग अपनी जिंदगियों से हाथ धो बैठे है।इस कड़ाके की ठंड के कारण लोग समय पर अपने आवश्यक कार्यों का भी निपटारा नहीं कर पा रहे है। ऐसे में लोगों को सबसे ज्यादा जरुरत सरकार की सहायता की होती है जिससे पीड़ित एवं जरुरत मंद को मदद मिल सके।श्रोताओं हम आपसे जानना चाहते है कि लोगो को इस भीषण ठंड में क्या-क्या और किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है? आपके क्षेत्र में ठण्ड से बचने के लिए सरकारी की ओर से किस तरह की सुविधाएं मुहैया करायी जा रही है ? क्या सरकार की तरफ से जगह -जगह पर अलाव की सुविधा लोगो के बीच कराई गयी है ? साथ ही सामाजिक तौर पर ठण्ड से बचने के लिए लोगो द्वारा कौन सी सावधानियां या उपाय बरती जा रही है ? और आप अपने स्तर से पीड़ितों को ठण्ड से राहत दिलाने में किस तरह से उनकी मदद करते हैं ? या कर सकते है ?
