आज हमारा देश आज़ाद है तो सिर्फ हमारे शहीद हुए वीरों की वजह से, कई सारे छोटे-बड़े गाँवो से वीर जवान थे जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपनी कुर्बानी दे दी। दोस्तों, क्या हम शहादत देनेवाले जवानों के परिवारों के बारे में कुछ भी जानते हैं...? या यु कहें तो कभी जानने की कोशिश भी नहीं करते हैं आपके क्षेत्र के शहादत देने वाले जवानों के परिवारों की स्थिति कैसी है...? क्या उन्हें वह हर योजनाओं का लाभ मिलता है...? जिसे प्रत्येक वर्ष सरकार देने की घोषणा करती है...? क्या सरकार उन गाँव के लोगों पर ध्यान दे रही है यदि हाँ तो फिर कितना...? ऐसी क्या वजह है जिसके कारण सरकार शहीद परिवारों एवं उन्हें गांवों को अनदेखा कर रही है..?आपको क्या लगता क्या लोगो के साथ-साथ सरकार शहादत देने वाले जवानों और उनके गाँव को भूल चुकी है ? कई ऐसे जवान हैं जो वीरगति को प्राप्त हो चुके है लेकिन आज उनके परिवार वालो को देखने वाला कोई भी नहीं है।उन गाँवो की स्थिति में सुधार लाने के लिए सरकार को क्या कदम उठाने चाहिए...? साथ ही आम जनता को भी ऐसा क्या करना चाहिए जिससे शहादत देनेवाले जवानों के परिवारों की स्थिति में सुधार हो और वो भी विकास की डगर में चल सकें।