चास,बोकारो से रमेश कुमार मायती जी झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी देना चाहते है कि आज के समय में आम जनता को जागरूक बनने की आवश्यकता है। क्यूंकि देश और राज्य भर में जितनी भी समस्याएँ है कही ना कही जनता की कमजोरी और लापरवाही का नतीजा है। महंगाई,भ्रष्टाचार,बेरोजगारी,गरीबी और भुखमरी यह सब सरकार के विभिन्न मोर्चो पर नाकामी का नतीजा है।जनता को ऐसे प्रतिनिधित्व का चयन नहीं करना चाहिए जो सिर्फ अपना उल्लू सीधा करने में लगे रहते है।इसके लिए जनता को जागरूक होने की आवश्यकता है वे ऐसे प्रतिनिधित्व का चयन करे जो जनता की जरुरतो के बार में और उनके विकास के बारे में सोचे।
