दुमका काठीकुंद से अवनीश कुमार झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से कहना चाहते है की की जिस तरह से दिल्ली सारकार ने भ्रस्टाचार के खिलाफ एक हेल्प लाइन नंबर शुरू किया है वह काबिले तारीफ है, इस से अब आम नागरिक कभी भी किसी के खिलाफ आवाज़ उठा सकते है, उन्होंने कहा ऐसी ही पहल झारखंड को भी करनी चाहिए,क्यो की आज हर सारकारी दफ्तरो में घुस का बोलबाला है चाहे वह मंरेगा में काम मांगने में लिया गया हो या पेंशन मांगने में हो, आम जनता को हर जगह यह झेलना पड़ता है,इसलिए झारखण्ड सरकार को इसे लागू करना चाहिए