मोहदा धनबाद से बीरबल महतो ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि वर्त्तमान समय में जीवन भाग -दौड़ से भरी हुई है,इसमें सड़क दुर्घटना आय दिन देखने को मिलती है।अपने सुख -सुविधाओं को ध्यान में रख कर लोगों ने ,यातायात के साधनों को अपनाया है।लापरवाही और असावधानी के कारण सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हुई है।गाड़ी चलाते समय नशा का सेवन,फोन पर बातें करना तथा गाड़ियों का ओवरलोड होना,दुर्घटना के मुख्य कारण हैं।जहाँ फ़ोन पे बात करने से ध्यान बट जाता है ,वहीं ओवर लोड गाड़ी असंतुलित हो जाती है ,जो दुर्घटनाओं को अंजाम देते हैं।कुछ चालक यातायात नियमों का पालन नही करते हैं ,जिस वजह से सड़क हादसों में वृद्धि हुई है।प्रशासन को चाहिए कि उन सभी पर कठोर कार्यवाही करे जो ,शराब पी कर गाड़ी चलते हैं,फ़ोन पर बात करते हैं ,ओवरलोड गाड़ी चलाते हैं और यातायात नियमों का पालन नहीं करते हैं।साथ ही बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाने वालों और नाबालिक चालकों पर प्रतिबन्ध लगा देना चाहिए।जब तक इन लापरवाह लोगों पर सख्त कार्यवाही नहीं होगी और यातायात नियमों को कठोरता से लागू नहीं किया जायेगा ,सड़क दुर्घटनाओं को रोकना असंभव है।
