झारखण्ड से कैलाश गिरी जी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि झारखंड सरकार को जल सहियाओं को मानदेय लागू करना चाहिए।संयोजक कैलाश सिंह जी ने ,नौ सूत्री माँगो को विचार के लिए मुख्य -मंत्री के समक्ष रखा है जिसमें ,जल -सहियाओं के लिए ड्रेस कोड ,परिचय पत्र ,पेय जलापूर्ति योजना के सारे काम करने और सहियाओं को भी अच्छे काम करने पर प्रोत्साहित करने की माँग मुख्य रूप से की गई है।साथ ही मांगकर्ताओं का कहना है कि उन्हें प्रोत्साहन राशि नही चाहिए बल्कि उन्हें मानदेय चाहिए। ड्रेस कोड और परिचय पत्र नही होने की वजह से जल-सहियाओं को खुद का परिचय देने में दिक्कत होता है ,जिससे उनका काम प्रभावित होता है और समस्याओं का सामना करना पड़ता है।