पूर्वी सिंघभूम पोटका प्रखंड से चक्रधर भगत जी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि पोटका प्रखंड के अंतर्गत गाँव कोहदा है ,जहाँ बिजली कटे लगभग एक सप्ताह से अधिक हो गया है।बच्चों की गर्मी की छुट्टियाँ चल रही है,साथ ही गाँव में बच्चा चोरी का अफवाह भी फैला हुआ है। इस माहौल में गाँव अँधेरे में डूबा हुआ है।बिजली के अभाव में ऐसा लग रहा है जैसे " ढीबरी -युग" में रह रहे हैं।इस गर्मी में लोगों को पानी भी नही मिला है।सरकार जनता को आधारभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने में बिलकुल लाचार और असमर्थ दिख रही है।
