दुमका,काठीकुंड से अवनीश कुमार झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे है कि सरकार द्वारा सुखाड़ से प्रभावित क्षेत्र के लोगो को 21 किलो चावल देने का प्रावधान है पर काठीकुंड में ऐसा नहीं हो रहा है। लोगो को 21 किलो की जगह 20 किलो ही चावल दिया जा रहा है और 20/- प्रति किलो के हिसाब से पैसा लिया जा रहा है जबकि पैसा लेने का कोई प्रावधान नहीं है। साथ ही लिस्ट से गरीबो का नाम हटा दिया जा रहा है और डीलर अपनी मनमानी कर रहे है। अत:प्रखंड बिकास पधाधिकारी से अनुरोध है की इसकी जांच की जाये और दोषी लोगो पर कारवाई की जाये।