जल के बिना हम धरती पर जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। यहां तक की चाँद और मंगल पर भी जब हम जीवन की खोज शुरू करते हैं तो सबसे पहले पानी की ही तलाश करते हैं।कहा भी गया है '"जल ही जीवन है, वर्तमान समय में पानी समस्या बहुत भयानक रूप धारण किये हुए है। खास कर गर्मिओं में जल के अभाव में भारी जान -माल की हानि होती है।इसी जल संकट को समाप्त करने के उद्देश्य से सरकार ने जलापूर्ति योजना बनाई थी । आठ वर्षों से लंबित ये योजना आज "हाथी के दांत बन कर रह गया है ,जो खाने को कुछ और दिखाने के कुछ और होते हैं " शोरताओं ,क्या आप तक जला-पूर्ति योजनाएं पहुंच पा रही है ? इस योजना को सुचारु रूप से कार्यान्वित करने के लिए क्या व्यवस्था होनी चाहिए ? क्या जल की आपूर्ति के नाम पर सरकार केवल खानापूर्ति कर रही है? दोस्तों हम आपसे जानना चाहते हैं कि क्या सरकार की जलापूर्ति योजनाएं सच मे लाभकारी है?