जिला पूर्वी सिंहभूम मुसाबनी प्रखंड से रोहित कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत केन्दाडीह ग्राम में एक सामुदायिक अस्पताल है जिसे बने दो वर्ष हो गए इस अस्पताल में डॉक्टर आते है और दवा का वितरण भी करते है परन्तु अभी यह अस्पताल पूरी तरह से शुरू नहीं हुआ है जिसके कारण महिलाओ का प्रसव इस अस्पताल में नहीं हो पाता है।जब इस अस्पताल के खुलने की जानकारी ग्रामीण डॉक्टर से पूछते है तो जवाब में सुनने को मिलता है कि यह अस्पताल पूरी तरह से नहीं सौपा गया है। अब सवाल यह है कि जब अस्पताल पूरी तरह से तैयार नहीं हुआ था तो उसे हैंडओवर कैसे किया गया? यह अस्पताल प्रबंधन पर एक बड़ा प्रश्न खड़ा होता है।
