चतरा से सुबोध कुमार और साथ में रणविजय गिरी झारखण्ड ग्राम वाणी के माध्यम से महिला हिंसा पर कहना चाहते है कि झारखंड में अपेक्षाकृत राजस्थान, मध्य प्रदेश में महिला उत्पीरन के मामले ज्यादा है, झारखण्ड कि महिलाओ और लडकियो को ख़रीदा बेचा जा रहा है यहाँ से इन्हे बड़े शहरो में बेचा जा रहा है, इन्होने बॉलीवुड को दोषी बताते हुए कहा आज जो समाज में इतने तेज़ी से महिलाओ के खिलाफ वारदात बढ़ रहे है उसके लिए हमारी फ़िल्मी दुनिया काफी हद तक जिम्मेवार है, आज के नव युवक इन्हे देख कर जोश में घटनाओ को अंजाम दिया करते है
