बिहार राज्य के नालंदा जिला जिला से पिंकी देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है की अच्छी शिक्षा दी जाती है आँगनबाड़ी केंद्र में और हर शनिवार को बच्चो को अंडा एवं पौष्टिक आहार दिया जाता है
साथियों, आप हमें बताएं कि क्या आपके परिवार में कोई गर्भवती महिला है, जो इस जननी सुरक्षा योजना का लाभ लेना चाहती है? या फिर कोई ऐसी महिला जो जननी सुरक्षा योजना का लाभ ले चुकी है? साथ ही ये भी बताएं कि आपको जननी सुरक्षा योजना के तहत पंजीयन करवाने में किस तरह की दिक्कतें आई? या फिर योजना का लाभ लेने में कोई परेशानी तो नहीं आ रही?
बिहार राज्य के नालंदा जिला के हिलसा प्रखंड से सीएम के पद पर कार्य करने वाली शिम्पी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि आशा दीदी और एएनएम दीदी के साथ जाकर आँगनबाड़ी केंद्र में गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को टीका लगवाती हैं और पंजीकरण करवाती हैं। इसके साथी ही उन्होंने बताया कि वे दीदी लोगों का सहयोग करती हैं। उन्होंने बताया की समझाने से बहुत फायदा हुआ है। बच्चों एवं गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को टीका लगवाती हैं और आँगनबाड़ी से जो आयरन की गोलियां मिलती है उसे खाने के लिए गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को बताती हैं ।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
दोस्तों, मोबाइलवाणी के अभियान क्योंकि जिंदगी जरूरी है में इस बार हम इसी मसले पर बात कर रहे हैं, जहां आपका अनुभव और राय दोनों बहुत जरूरी हैं. इसलिए हमें बताएं कि आपके क्षेत्र में बच्चों को साफ पानी किस तरह से उपलब्ध हो रहा है? क्या इसमें पंचायत, आंगनबाडी केन्द्र आदि मदद कर रहे हैं? आप अपने परिवार में बच्चों को साफ पानी कैसे उपलब्ध करवाते हैं? अगर गर्मियों में बच्चों को दूषित पानी के कारण पेचिस, दस्त, उल्टी और पेट संबंधी बीमारियां होती हैं, तो ऐसे में आप क्या करते हैं? क्या सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों से बच्चों का इलाज संभव है या फिर इलाज के लिए दूसरे शहर जाना पड रहा है? जो बच्चे स्कूल जा रहे हैं, क्या उन्हें वहां पीने का साफ पानी मिल रहा है? अगर नहीं तो वे कैसे पानी का इंतजाम करते हैं?
बिहार राज्य के नालंदा जिला के हिलसा प्रखंड से हमारी श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहती है की, इनके आँगनबाड़ी केंद्र और अस्पताल में पानी की सुविधा है
साथियों, हमें बताएं कि क्या आपके क्षेत्र के सरकारी जिला अस्पतालों, उपस्वास्थ्य केन्द्रों, स्वास्थ्य केन्द्रों, आंगनबाडी में पानी की कमी है? क्या वहां प्रशासन ने पानी की सप्लाई व्यवस्था दुरूस्त नहीं की है? अगर अस्पताल में पानी नहीं मिल रहा है तो मरीज कैसे इलाज करवा रहे हैं? क्या पानी की कमी के कारण बीमार होते हुए भी लोग इलाज करवाने अस्पताल नहीं जा रहे? या फिर आपको अपने साथ घर से पानी लेकर अस्पताल जाना पड़ रहा है? अपनी बात अभी रिकॉर्ड करें, फोन में नम्बर 3 दबाकर.
Transcript Unavailable.
