Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के नालंदा जिला के थरथरी प्रखंड के अमीरा ग्राम से संजय ने मोबाईल वाणी के माध्यम से प्रभा कुमारी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि वे जीविका मोबाइल वाणी की नियमित श्रोता है। जीविका मोबाइल वाणी पर प्रभा कुमारी को गर्भवती महिला, धात्री महिला, कोरोना और बच्चो की शिक्षा से सम्बंधित जानकरी मिली। प्रभा कुमारी को गर्भवती महिला के खान पान से सम्बंधित जानकारी मिली कि, गर्भवती महिला को 10 खाद्य समूह में से 5 खाद्य समूह जरूर खाना चाहिए, गर्भवती होने के 1 माह बाद टीकाकरण करवाना चाहिए और गर्भवती महिला को कम से कम 8 घंटे तक आराम करना चाहिए। जानकारी देने के लिए प्रभा कुमारी जीविका मोबाइल वाणी को धन्यवाद दे रही है
बिहार राज्य के नालंदा जिला के थरथरी प्रखंड के अमीरा ग्राम से संजय ने मोबाईल वाणी के माध्यम से चंचला कुमारी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि वे जीविका मोबाइल वाणी की नियमित श्रोता है। जीविका मोबाइल वाणी पर चंचला कुमारी को गर्भवती महिला धात्री महिला के खान पान, कोरोना , बच्चो के खान पान और सरकारी योजना के बारे में जानकरी मिली। चंचला कुमारी को मुन्नी की कहानी सुनना अच्छा लगता है।मुन्नी की कहानी सुन कर चंचला को लड़कियों की शादी कम उम्र में नहीं करनी चाहिए इस विषय में जानकारी मिली । जानकारी मिलने के बाद चंचला ने अपनी बेटी की शादी 19 साल की उम्र में किया और चंचला अन्य लोगो को भी जानकारी देती है कि अपनी बेटी की शादी कम उम्र में ना करे।जानकारी देने के लिए चंचला कुमारी जीविका मोबाइल वाणी को धन्यवाद दे रही है.
बिहार राज्य के नालंदा जिला के थरथरी प्रखंड के अमेरा गांव से प्रतिभा कुमारी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि वे जीविका मोबाईल वाणी दो साल से सुनती हैं। उन्होंने बताया उन्होंने मोबाईल वाणी पर गर्भवती ,धात्री महिला और बच्चों की पढ़ाई के बारे में सुना उनको गर्भवती महिला की जानकारी के बारे में कार्यकर्म बहुत अच्छा लगा। उनको इससे यह जानकारी मिला कि बच्चे को जन्म के एक घंटे के अंदर माँ का पीला गाढ़ा दूध देना चाहिए। साथ ही छ महीने तक केवल माँ का दूध ही देना चाहिए और दो साल तक माँ के दूध के साथ ऊपरी आहार भी देना चाहिए। प्रतिभा कुमारी का कहना है कि जानकारी मिलने के बाद उन्होंने इसे अपने जीवन में भी लागू किया। अपने गोतनी को इसके बारे में बताया उनका छोटा बच्चा है जिसे वे छः महीने तक केवल माँ का दूध ही पिलाती थी और दो साल तक माँ के दूध के साथ ऊपरी आहार देती थी जिससे आज उनका बच्चा तंदुरुस्त है। इस जानकारी के लिए उन्होंने मोबाईल वाणी को धन्यवाद दिया है
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के नालंदा जिले के थरथरी पंचायत के रंजीत कुमार जो एचएनएस एमआरपी के पद पर कार्यरत है बताना चाह रहे है कि 19 तारीख को अपने आँगनबाड़ी केंद्र पर या जीविका के समूह की बैठक में या भीवो की बैठक में छह माह के बच्चो को अन्नप्राशन दिवस कराया जाता है। जिसका उद्देश्य ये है कि सभी जागरूक हो और अपने बच्चों के प्रति ध्यान दें, क्यूंकि माँ के दूध से बच्चे का पौष्टिक आहार नहीं पूरा हो सकता है। इसलिए बच्चे को माँ के दूध के साथ पौष्टिक आहार भी देना चाहिए ताकि बच्चे का शारीरिक और मानसिक विकास हो सके। साथ ही बच्चे को खिलने से पहले अपने हाथोँ को साबुन से जरूर धो ले और ये आदत अपने बच्चों को भी दिलाये। बच्चे के जन्म के बाद अन्नप्राशन की एक अहम भूमिका होती है।
बिहार राज्य के नालंदा जिले के थरथरी पंचायत के रंजीत कुमार जो एचएनएस एमआरपी के पद पर कार्यरत है बताना चाह रहे है कि लड़कियों की शादी की उम्र 18 से 2 वर्ष कर दी गयी है ये संविधान लागू करना जरुरी है क्यूंकि अगर 18 वर्ष में लड़कियों की शादी कर दी जाती है तो वो जल्दी हो जाती है और 21 वर्ष में अगर लड़कियों की शादी की जाये तो वो परिपक्क्व हो जाती हैं।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.