बिहार राज्य के नालंदा जिला के थरथरी प्रखंड के अमीरा ग्राम से संजय ने मोबाईल वाणी के माध्यम से प्रभा कुमारी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि वे जीविका मोबाइल वाणी की नियमित श्रोता है। जीविका मोबाइल वाणी पर प्रभा कुमारी को गर्भवती महिला, धात्री महिला, कोरोना और बच्चो की शिक्षा से सम्बंधित जानकरी मिली। प्रभा कुमारी को गर्भवती महिला के खान पान से सम्बंधित जानकारी मिली कि, गर्भवती महिला को 10 खाद्य समूह में से 5 खाद्य समूह जरूर खाना चाहिए, गर्भवती होने के 1 माह बाद टीकाकरण करवाना चाहिए और गर्भवती महिला को कम से कम 8 घंटे तक आराम करना चाहिए। जानकारी देने के लिए प्रभा कुमारी जीविका मोबाइल वाणी को धन्यवाद दे रही है