बिहार राज्य के नालंदा जिला के थरथरी प्रखंड के अमेरा गांव से प्रतिभा कुमारी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि वे जीविका मोबाईल वाणी दो साल से सुनती हैं। उन्होंने बताया उन्होंने मोबाईल वाणी पर गर्भवती ,धात्री महिला और बच्चों की पढ़ाई के बारे में सुना उनको गर्भवती महिला की जानकारी के बारे में कार्यकर्म बहुत अच्छा लगा। उनको इससे यह जानकारी मिला कि बच्चे को जन्म के एक घंटे के अंदर माँ का पीला गाढ़ा दूध देना चाहिए। साथ ही छ महीने तक केवल माँ का दूध ही देना चाहिए और दो साल तक माँ के दूध के साथ ऊपरी आहार भी देना चाहिए। प्रतिभा कुमारी का कहना है कि जानकारी मिलने के बाद उन्होंने इसे अपने जीवन में भी लागू किया। अपने गोतनी को इसके बारे में बताया उनका छोटा बच्चा है जिसे वे छः महीने तक केवल माँ का दूध ही पिलाती थी और दो साल तक माँ के दूध के साथ ऊपरी आहार देती थी जिससे आज उनका बच्चा तंदुरुस्त है। इस जानकारी के लिए उन्होंने मोबाईल वाणी को धन्यवाद दिया है