बिहार राज्य नालंदा जिला से मीणा कुमारी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम बच्चों के पूरक आहार की जानकारी दे रही हैं।उन्होंने बताया कि माँ के दूध से सिर्फ 6 महीने तक ही बच्चों को पूरा पोषण मिल पाता है।उसके बाद माँ के दूध के साथ-साथ बच्चे के लिए पूरक आहार बेहद जरुरी होता है।क्यूँकि छह माह बाद माँ के दूध से बच्चे का पेट एक तिहाई ही भर पाता है।इसलिए जब बच्चा सात महीने का हो जाए तो उसे हर रोज ऊपरी आहार अवश्य देना चाहिए।6-8 माह के बच्चे को एक पाव की कटोरी से आधी कटोरी दिन में दो बार खाना खिलाना चाहिए।

बिहार राज्य के नालंदा जिला से श्वेता कुमारी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं कि हमें शौचालय में ही शौच करनी चाहिए,क्योंकि बाहर शौच करने पर गंदगी फैलती है,जिससे बीमारी फैलने का डर रहता है।सरकार द्वारा निःशुल्क शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है, इसलिए हमें अपने घर में शौचालय का निर्माण कर के उसका उपयोग करना चाहिए।

बिहार राज्य के नालंदा जिला के चंडी प्रखंड रुखाई पंचायत से मंजू देवी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से वैष्णौ जीविका स्वयं सहायता समूह की बैठक में रेनू देवी से परिवार नियोजन के बारे में बात कर रहे है,जिसमे रेनू देवी का कहना है कि सभी नवदम्पत्तिओं को परिवार नियोजन के बारे में जानकारी देती है। जैसे बच्चों के बीच अंतराल रखना चाहिए,इसके लिए परिवार नियोजन के साधन अपनाने चाहिए। जो दो तरह के होते है अस्थायी और स्थायी। अस्थायी में होते है निरोध,माला-एन ,ऐसी पिल्स,अन्तरा सुई,गर्भनिरोधक गोलियां और स्थायी में होता है ऑपरेशन। ज़्यादातर लोग निरोध और गोलियां ही अपनाते है। आंगनवाड़ी और स्वास्थ्य केंद्र में ये सभी चीज़ें उपलब्ध है।

बिहार राज्य ,जिला नालंदा ,प्रखंड चंडी से मंजू देवी ने जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि वे सीएम के पद में काम करती हैं और समूह में पूरक आहार पर चर्चा हुई कि बच्चों के ऊपरी आहार के बारे में जानकारी दे रही हैं।जब बच्चा छः महीने का हो जाए तो उसे हर रोज ऊपरी आहार अवश्य देना चाहिए।9-12 माह के बच्चे को 1 पाव की कटोरी से दिन में तीन बार आधी कटोरी के माप से खाना देना चाहिए।12-24 माह के बच्चे को 1 पाव की कटोरी से दिन में 3-4 बार खाना खिलाना चाहिए।बच्चों को साफ़ कटोरी और चम्मच में खाना खिलाना चाहिए।बच्चों का खाना नरम और इतना गाढ़ा होना चाहिए की खाना आसानी से चम्मच से उठ सके।बच्चा अगर बीमार है और खाना ना खाये तो उसे प्यार से बार-बार खाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। ही बच्चे का मनपसंद आहार उसे बना कर खिलाना चाहिए।बच्चे स्तनपान खाने बाद ही करवाना चाहिए।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के नालंदा जिला से रीना कुमारी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से बच्चों के ऊपरी आहार के बारे में जानकारी दे रही हैं।जब बच्चा छः महीने का हो जाए तो उसे हर रोज ऊपरी आहार अवश्य देना चाहिए।घर में उपलब्ध समूहों में से कम से कम चार समूह का खाना बच्चे को जरूर खिलाना चाहिए।बच्चों को खाना माप के अनुसार खिलाना चाहिए।6-8 माह के बच्चे को एक पाव की कटोरी से आधी कटोरी दिन में दो बार खाना खिलाना चाहिए।

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के जिला नालंदा प्रखंड चंडी से मंजू देवी ने जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि वे सीएम के पद पर काम कर रहीं हैं और समूह में महिला शशक्तिकरण पर चर्चा कर रहीं हैं। बड़ा परिवार दुःखी परिवार होता है और छोटा परिवार सुखी परिवार होता है। इसलिए लड़कियों को पहला बच्चा कम से कम 21 वर्ष के उम्र में करना चाहिए और इसके तीन साल के अंतराल में दूसरा बच्चा करना चाहिए। दो बच्चे ही रखने चाहिए,हम दो और हमारे दो। अगर स्त्री कमजोर है तो पति को नसबंदी कर लेना चाहिए और नहीं तो गर्भनिरोधक गोलियां,सुई आदि का इस्तेमाल भी कर सकती है। जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से पुरे समाज को इस तरह की जानकारी मिल रही है। बच्चों की अच्छी परवरिश के लिए,छोटा परिवार होना अति आवश्यक है।

बिहार राज्य के नालंदा जिला से मीणा कुमारी जीविका मोबाइल वाणी के द्वारा अपना विचार हमारे साथ बाँटते हुए बताती हैं कि वो हमेशा मोबाइल वाणी सुनती हैं। उन्हें मोबाइल वाणी सुन कर बहुत तरह की जानकारी प्राप्त हुई है।पौष्टिक आहार,पूरक आहार की जानकारी।स्वास्थ्य की जानकारी भी मिली।इसमें जो कार्यक्रम चलते है उन्हें भी सुनती है और समूह की दीदियों को भी सुनने के लिए कहती है।शांति की कहानी से उन्होंने सीखा की कम उम्र में शादी और बच्चा नहीं करना चाहिए।मोबाइल वाणी सुन कर उन्हें बहुत लाभ हुआ है।