Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के नालंदा जिला के चंडी प्रखंड के गोपीबिगह से संजय ने मोबाईल वाणी के माध्यम से अनीता देवी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि वे जीविका मोबाइल वाणी की नियमित श्रोता है।जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से अनीता देवी को गर्भवती महिला के खान पान के बारे में जानकारी मिली।जानकारी मिलने के बाद अनीता देवी अपनी बहु को 10 खाद्य समूह में से 5 खाद्य समूह जरूर खिलाती है। जानकारी देने के लिए अनीता देवी जीविका मोबाइल वाणी को धन्यवाद दे रही है

बिहार राज्य के नालंदा जिला के चंडी प्रखंड से हमारे श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, सभी किसान भाई जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अपना केवाईसी नहीं करवाये है वो अपना केवाईसी नजदीकी सी एस सी सेंटर जा कर जरूर करवा ले। अगर आप अपना केवाईसी नहीं करेंगे तो इस योजना का लाभ आपको नहीं मिलेगा। सभी किसानो के बीच सरकारी दर पर बीज का वितरण किया जायेगा

बिहार राज्य के नालंदा जिले से संजय ने मोबाईल वाणी के माध्यम से लड़कियों की शादी की उम्र विषय पर पूजा कुमारी के साथ साक्षात्कार लिया।पूजा कुमारी ने बताया कि सरकार ने लड़कियों की शादी की उम्र 18 साल से बढ़ा कर 21 साल करने का प्रस्ताव रखा है,यह बहुत सही है। 18 साल में शादी होने पर बहुत परेशानी होती थी और कम उम्र में माँ बन जाती थी। लड़की को बच्चे को रखने एवं पालने का ज्ञान नही होता था। 21 साल में लड़की को ज्ञान रहेगा। जीवन में शिक्षा बहुत महत्व रखता है। भावी जीवन से पूजा की उम्मीद है कि ये और इनके पति शिक्षित हों तथा दोनों आत्मनिर्भर हों। ऐसा होने से पति-पत्नी का तालमेल अच्छा होगा और जीवन सफल रहेगा।लड़की की शादी की उम्र 21 साल हो जाएगी तो लड़की को पढ़ने,नौकरी करने एवं जीवन साथी चुनने की आजादी मिल पाएगी।

बिहार राज्य के नालंदा जिले से संजय ने मोबाईल वाणी के माध्यम से लड़कियों की शादी की उम्र विषय पर वंदना कुमारी के साथ साक्षात्कार लिया।वंदना कुमारी ने बताया कि सरकार ने लड़कियों की शादी की उम्र 18 साल से बढ़ा कर 21 साल करने का प्रस्ताव रखा है,यह स्वागत योग्य है। समाज में जिन महिलाओं की शादी 18 साल से पहले हुआ है वो बहुत समस्याओं एवं परेशानियों में जीवन जी रही हैं। वो अशिक्षित होती हैं,आत्मनिर्भर नही होती हैं तथा शारीरिक रूप से कमजोर रहती हैं। भविष्य में से वंदना पढ़ लिख कर,आत्मनिर्भर हो कर खुद अपना जीवन साथी चुनना चाहती हैं। लड़की की शादी की उम्र 21 साल हो जाएगी तो लड़की को पढ़ने,नौकरी करने एवं जीवन साथी चुनने की आजादी मिल पाएगी। साथ ही इनका कहना है अभी भी समाज में कई माध्यम वर्ग परिवार है जो पुराने सोच से प्रभावित है एवं उन में जागरूकता का अभाव है।

बिहार राज्य के नालंदा जिला के चंडी प्रखंड से पूजा कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहती है की, सरकार द्वारा लड़कियों की शादी की उम्र को 18 वर्ष से बढ़ा कर 21 वर्ष कर दिया है। जिन लड़कियों की शादी कम उम्र में होती है, उनको बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। जैसे की कम उम्र में ही वह माँ बन जाती है, उस महिला को कुछ भी जानकारी नहीं होती है की अपने बच्चे को कैसे संभालना है। कैसे अपने बच्चे के खाना पान का ख्याल रखना है। लड़कियों के लिए शिक्षा भी बहुत जरूरी है। पूजा कुमारी का कहना है की, ये अपनी पढ़ाई पूरी कर के नौकरी करना चाहती है ताकि ये अपना जीवन साथी खुद चुन सके

बिहार राज्य के नालंदा जिला के चंडी प्रखंड से लूसी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहती है की, सरकार द्वारा लड़कियों की शादी की उम्र को 18 वर्ष से बढ़ा कर 21 वर्ष कर दिया है, बहुत से ऐसे लोग है जी सरकार के इस फैसले से बहुत खुश है। जिन लड़कियों की शादी कम उम्र में होती है, उनको बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। जैसे की उन्हें पढ़ाई लिखाई में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है और उनका बच्चा भी मानसिक रूप से बीमार रहता है। लूसी कुमारी का कहना है की, ये अपनी पढ़ाई पूरी कर के नौकरी करना चाहती है ताकि ये अपना जीवन साथी खुद चुन सके

बिहार राज्य के नालंदा जिला के चंडी प्रखंड के मौसिमपुर से संजय ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बेबी देवी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि वे जीविका मोबाइल वाणी की नियमित श्रोता है। जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से बेबी देवी को बच्चो के खान पान के बारे में जानकारी मिली। जानकारी मिलने के बाद बेबी देवी अपने बच्चो को 7 खाद्य समूह में से 4 खाद्य समूह जरूर खिलाती है। जानकारी देने के लिए बेबी देवी जीविका मोबाइल वाणी को धन्यवाद दे रही है

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.