Download | | Get Embed Code

Transcript Unavailable.

Download | | Get Embed Code

झारखण्ड के कोकर चुना भट्ठा से कंचन उरांव ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि इनके सी ए जी का नाम मीनाक्षी महिला मंडल है। पानी की गुणवत्ता क्यों जरुरी है?इस सवाल के जवाब में कंचन जी ने बताया कि गन्दा पानी पीने से परिवार बार-बार बीमार होता है ,इसलिए शुद्ध पानी पीना बहुत जरुरी है। झारखण्ड खनिज सम्पदा से युक्त भूमि है,इसलिए जो पानी हम जमीन के अंदर से निकालते हैं,उसमें रसायनिक पदार्थ मिश्रित होते हैं,जो बिमारिओं की वजह होती है। जाँच में पाया गया कि पानी में आयरन बहुत ज्यादा था और पानी भी पीला-पीला दिखता था।साथ ही कभी-कभी पानी उबाल कर पीते थे एवं फ़िल्टर खरीदने में भी सक्षम नहीं थे। एम् एच टी से फ़िल्टर मिलने के बाद अब उसका उपयोग कर साफ़ पानी पीते हैं। इनके बस्ती में एम् एच टी की दीदीयां आई थी और यहाँ के पानी का जाँच कर ,पानी की गुणवत्ता के विषय में बताया था।

Download | | Get Embed Code

भोपाल से सपना बहन ने मोबाईल वाणी के माध्यम से "पानी की गुणवत्ता" विषय पर अपने विचार हमारे साथ बाँटा।जब इनसे सवाल पूछा गया कि पानी की गुणवत्ता क्यों जरुरी है और उसका आप के जीवन पर क्या असर होता है ?तो इस सवाल के जवाब में सपना बहन ने बताया कि पहले इनके यहाँ लाल पानी आता था और वही पानी फिटकिरी या छान कर पीना पड़ता था। ।दूषित पानी पीने से बहुत सारी बीमारियाँ होती थी, जैसे पीलिया एवं गंदे पानी से सम्बंधित बीमारियाँ अक्सर हुआ करती थी। इन बीमारियों से तंग आ कर सभी महिलाएं पार्षद के पास गए एवं उन्हें आवेदन दिया। पार्षद ने समस्याओं को सही पाया और वो खुद आये और पानी की जाँच की। जल्दी ही साफ़ पानी मिलने लगा। पहले इन्हे जानकारी नहीं थी कि दूषित पानी से सम्बंधित शिकायत कहाँ करनी चाहिए ,इस बारे में बिलकुल अनजान थीं। एम् एच टी की महिलाएं आई और जानकारी दिया कि पानी या अन्य समस्याओं के लिए बाट -कार्यालय में जा कर आवेदन देना चाहिए ,तो उस पर सुनवाई होती है। एम् एच टी के तरफ से कुआँ ,बोरवेल,टैंकर और नर्मदा लाईन का वाटर टेस्टिंग की गई। नर्मदा के अलावा बाकी हर जगह का पानी दूषित था,फिर इन्होने वाटर फ़िल्टर का उपयोग करना शुरू कर दिया।अब साफ़ पानी मिल रहा है।

Download | | Get Embed Code

Transcript Unavailable.

Download | | Get Embed Code

जिला रांची से अमृता जी उनके साथ है रानी देवी जो मोबाईल वाणी के माध्यम से बताती हैं कि उन्होंने ग्रीन रूफिंग किया हुआ है। इसकी जानकारी उन्हें एम् एच टी रांची के द्वारा मिला। उन्होने अपने छत में बहुत से पौधे लगाए हुए हैं। जिसके कारण उनका रूम हमेशा ठंढा रहता है। इससे उनके घर में बिजली की भी बचत होती है। और उन्हें कुछ सब्जी भी खाने को मिल जाता है जिससे उनका जीवन शैली आराम से गुजर रहा है। इसी संदर्भ में सादाब बेन जी जो की भोपाल से हैं उन्होंने बताया की वो जिस बस्ती में रहती हैं वो डैम से सटा हुआ है जिस कारण वहां मच्छर की तादाद बहुत ही अधिक है। इसलिए उन्होंने अपने घर पर लेमन ग्लास के पौधे भी लगाया हुआ है। जिससे मच्छर से निजात मिल रहा है। पहले वो इससे बचने के लिए कॉयल का इस्तेमाल करते थे पर अब उनका काम एक कॉयल से हो जा रहा है। और उसके धुए से से जो परेशानी हो रही है उससे निजात भी मिल रहा है। और पैसे की भी बचत हो रही है। इसकी जानकारी वो गांव के सभी लोगो तक पहुंचना चाहती है जिससे मच्छर के प्रकोप से बच सके

Download | | Get Embed Code

अमृता,जिला रांची से मोबाइल वाणी के माध्यम से बड़ा घाघरा के सी.ए.जी.महिला चंपा कश्छप जी से साक्षात्कार ले रही है की वृक्षारोपण करने से उन्हें क्या क्या फायदा हुआ है और वृक्षारोपण के बारे में उन्हें जानकारी कहाँ से मिली है।जिसमे उनका कहना है की इन्हे वृक्षारोपण के बारे में जानकारी पहले से थोड़ी थी लेकिन ज्यादा जानकारी महिला हाउसिंग ट्रस्ट से मिली है।वही इनका कहना है की पेड़ लगाने से उन्हें बहुत फायदा हुआ है जिसमे उन्होंने दस अलग-अलग पेड़ लगा चुके है जिससे उन्हें फल और लकड़ी दोनों मिलती है साथ ही छाया भी मिलती है।वही इनके पेड़ को देखकर लोगो को अच्छा लगता है और ये सभी को पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित भी करती है।वही सी.ए.जी.महिला सुनीता बेन जो राहुलनगर की है उनका कहना है कि सामूहिक कृषि के बारे में जानकारी महिला हाउसिंग ट्रस्ट से जुड़ने के बाद मिली है. वृक्षारोपण करने से उन्हें ताज़ी सब्जी मिलती है साथ ही पैसे की बचत भी होती है और गर्मियों के दिनों में भी काफी राहत मिलती है।घर में जगह नहीं होने के कारण सभी महिलाये मिलकर सामूहिक कृषि करती है और सभी महिलाएं मिलकर इसकी देखभाल भी करती है

Download | | Get Embed Code

Transcript Unavailable.

Download | | Get Embed Code

Transcript Unavailable.

Download | | Get Embed Code

Transcript Unavailable.

Download | | Get Embed Code

Transcript Unavailable.