मालवीय नगर से जमुना शर्मा ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि अस्पताल में पर्चा बनवाने में समय लगता है तथा ठीक से इलाज भी नहीं होता है। डाक्टर टाइम से नहीं बैठते हैं ,इसलिए लम्बी लाइन लगती है। हॉस्पिटल बंद होने के समय 10 मिनट के लिए आते हैं और जल्दी-जल्दी में इलाज कर के चले जाते हैं।
रांची से रिया सिंह जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि मौसम परिवर्तन हो रहा है। मौसम परिवर्तन होने के परिणाम क्या है। अगर हमलोग प्रकृति का विनाश करते रहे तो इसका परिणाम हमलोगो को झेलना पड़ेगा। इसलिए जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए कुछ उपाय लगाए।
रांची से कुंती जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि बारिश जोर से आने पर नाली का पानी घर तक घुस जाता है। नाली की समस्या बनी हुई है जिससे यहाँ की महिलाओ को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके बारे में जानकारी दे।
Transcript Unavailable.
भोपाल से गीता बाई ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि कोलार इलाके के अकबरपुर बस्ती की सड़कों में गड्डे होने से यहां के निवासिओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में इन सड़कों की हालत बहुत दयनीय होती है। कीचड़ ,जानवरो द्वारा की गई गंदगी और गोबर सड़कों पर पाया जाता है जिसके वजह से आय-दिन सड़क-दुर्घटना एवं हादसे होते रहते हैं। यही नहीं सीवेज का पानी भी सड़क पर जाता है। गंदगी के कारण बहुत सारी बिमारिओं के शिकार यहां के रहने वाले हो रहे हैं।
Transcript Unavailable.