जमालपुर ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के मुंगड़ोरा में पुलिस ने कारवाई में सट्टेबाज गैंग के सरगना गिरफ्तार सहित लाखों रुपये बरामद किया हैं। मिली सूचना पर एसपी लिपि सिंह ने थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार को कार्रवाई का निर्देश दिया था। ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के मुंगरौरा से कैलाश उर्फ कालिया को हिरासत में लिया गया। उसके पास से एप्पल कंपनी का लैपटॉप, साढ़े छह लाख रुपए नगद, चार मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। आईपीएल में सट्टेबाजी के हिसाब किताब से जुड़ा ब्यौरा भी लैपटॉप में पाया गया है। कालिया के नेटवर्क में करीब पचास लाख रुपए से ऊपर का सट्टा लगा हुआ था। सट्टेबाजी के इस धंधे में काफी लोग शामिल थे और मोबाइल फोन से ही कैलाश उर्फ कालिया इस नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा था। अपने घर से ही वह इस नेटवर्क को ऑपरेट करता था। टीवी पर आईपीएल का लाइव मैच देखकर वह मोबाइल फोन के जरिए सट्टा लगाने वालों के संपर्क में रहता था और हर बॉल पर बनने वाले हर रन के हिसाब से सट्टा लगाया जाता था। पूछताछ के दौरान उसने कबूल किया कि पहली गेंद से लेकर आखिरी गेंद तक सट्टा लगाया जाता था। हर ओवर में किस बल्लेबाज द्वारा कितने रन बनाए जाएंगे इस पर भी वह सट्टा लग जाता था। पूछताछ में उसने कई लोगों के नाम बताए हैं. ईस्ट कॉलोनी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आयकर विभाग और निर्वाचन आयोग को भी नगद बरामदगी की सूचना दी जा रही है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

Transcript Unavailable.

जमालपुर थानापुलिस की कारवाई ।

जमालपुर स्टेशन पर जांच के दौरान यात्रियों में दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जमालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 25 रेलवे नंबर 2 स्कूल के समीप बंद कमरे में छात्र का शव मिलने से आस पास सनसनी मच गया। सूचना पर थाना पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचे और अनुसंधान में जुट गई तथा शव को अपने कब्जे में लेकर मुंगेर सदर भेज दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।  

ईस्टर्न रेलवे जोन के मालदा मंडल अंतर्गत साहिबगंज जमालपुर रेल खंड पर 6 महीने के उपरांत पहली सवारी गाड़ी 24 सितंबर को शुरू की गई जो मेमो ट्रेन के नाम से जानी जाती है या ट्रेन पूर्णता इलेक्ट्रिक है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

फरार हार्डकोर नक्सली मुकेश गिरफ्तार। गंगा रजक । मुंगेर । पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में हार्डकोर नक्सली मुकेश मंडल को गिरफ्तार किया गया. मुकेश मंडल पर कई मामले दर्ज थे. हार्डकोर नक्सली मुकेश मंडल की तलाश काफी सालों से थी. पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली मुकेश मंडल पर जमुई, मुंगेर और लखीसराय के विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं. लखीसराय के कजरा, चानन, पीरी बाजार के थानों में मामले दर्ज थे. इसके अलावा मुंगेर के लड़ईयाटांड़ थाना कांड संख्या 36/19 में इसकी तलाश चल रही थी. जमुई के बरहट थाना में वर्ष 2018 में इसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी. हत्या कर शव गायब करने की प्राथमिकी थाने में दर्ज हुई थी. पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने बताया कि एसटीएफ की मदद से इस हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार किया गया है. नक्सलियों के लिए हथियारों, गोलियों और दूसरे आवश्यक सामानों की आपूर्ति सुनिश्चित कराने में इसकी बहुत बड़ी भूमिका रहती थी. सुरक्षा बलों द्वारा इसकी तलाश की जा रही थी. लखीसराय में मदन मोहन सिंह के अपहरण में भी इसकी बहुत बड़ी भूमिका थी. गिरफ्तार नक्सली ने कई कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है तथा यह भी स्वीकार किया है कि वह माओवादी संगठन के लिए कैडर की भर्ती करता था तथा हथियार गोलियां एवं दूसरे अन्य सामानों की व्यवस्था भी करता था. गिरफ्तार नक्सली के जमालपुर इलाके में आने की सूचना मिलने के बाद एसटीएफ और मुंगेर पुलिस की टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही थी और अंततः इसे गिरफ्तार किया गया. पुलिस गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ कर रही है।

चुनाव पूर्व वारंटियों व फरारियों की हुई गिरफ्तारी।

कार्यशाला आयोजित कर जवानों को चुनाव की तैयारी को लेकर दिया मंत्र - डीएसपी।

जमालपुर विधानसभा मंत्री शैलेस को टक्कर देने वाले कोई नहीं है ।जनता की राय है की 30-40 हजार वोटों जीत दर्ज का दावा | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।