धरहरा के गांधी मैदान मे चल रहे शंकर कप फुटबॉल लीग प्रतियोगिता मैंच में रविवार का मैच बिलोखर बनाम बरमन्नी के बीच खेला गया । खेल में दोनों टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया तथा बालोखर 1-0 की बढ़त के साथ जीत दर्ज किया । खेल शुरू होने से पहले मुख्य अतिथि जदयू प्रखंड अध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया । खेल में मध्यांतर से पूर्व बिलोखर की टीम के जर्सी नंबर 10 शशि मरांडी ने 21वें मिनट पर बरमन्नी के विरुद्ध पहला गोल किया तथा मध्यांतर के बाद दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे पर एक दूसरे पर एक भी गोल नहीं कर सकी । इस बिलोखर 1-0 से बरमन्नी को हराकर जीत अपने नाम किया । निर्णायक मंडली मे मुख्य निर्णायक मनीष कुमार तथा सहायक निर्णायक में कपिल मंडल ,संतोष कुमार सिंह एवं दिव्यांशु कुमार थे। मौके पर चक्रधर सिंह , अनिल सिंह, उमेश यादव , नारायण सिंह सहित अन्य उपस्थित थे। आयोजक ने बताया कि कल का फ्रेंडली मैच कजरा बनाम मनकोठिया के बीच खेला जाएगा ।

धरहरा महरना पंचायत मुखिया रेखा देवी की सास निर्मला देवी की हृदय गति रूक जाने से परिजनों में शोक लहर दौड़ गई । 76 वर्षीय निर्मला देवी की अचानक मौत से एक तरफ जहां मृतक के पति सेवानिवृत्त फौजी भूषण यादव सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा है तो वहीं दूसरी ओर धरहरा महरना पंचायत में भी शोक व्याप्त है । मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार , मुखिया मनोहर सिंह , पंचायत समिति सदस्य आशीष कश्यप , राजीव रंजन उर्फ डब्लू , अरविंद यादव सहित पंचायत जनप्रतिनिधी एवं ग्रामीणों ने मुखिया के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना देते हुए मृत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना किया । मृतक अपने पीछे पांच पुत्र एवं दो पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई है ।

धरहरा के गांधी मैदान मे चल रहे शंकर कप फुटबॉल लीग प्रतियोगिता के सुपर - 6 मैंच में शनिवार का मैच लकड़कोला बनाम सवैया के बीच खेला गया । खेल में दोनों टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया जिसके कारण मुकाबला एक-एक की बराबरी पर रहा । खेल शुरू होने से पहले मुख्य अतिथि बंगलवा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि परमानंद मांझी ने दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया । खेल में मध्यांतर से पूर्व सवैया की टीम के जर्सी नंबर 7 राजेश हेमराज ने 9वें मिनट पर लकड़कोला के विरुद्ध पहला गोल किया तथा 20वें मिनट पर लकड़कोला की टीम के जर्सी नंबर 2 अमरेश किस्कू ने सवैया के विरुद्ध गोल कर खेल को बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया । इस सवैया बनाम लकड़कोला के बीच का मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ । निर्णायक मंडली मे मुख्य निर्णायक नीरज कुमार सिंह तथा सहायक निर्णायक में कपिल मंडल , संतोष कुमार सिंह एवं प्रमोद यादव थे। मौके पर चक्रधर सिंह , अनिल सिंह, उमेश यादव , नारायण सिंह सहित अन्य उपस्थित थे। आयोजक ने बताया कि कल का मैच बरमन्नी बनाम बिलोखर के बीच खेला जाएगा ।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

धरहरा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर में बुधवार को एक नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का विरोध करने के मामले में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई , जिसमें एक पक्ष के रामशरण शर्मा का 26 वर्षीय पुत्र पुष्पांजय कुमार तथा दूसरे पक्ष का नारायण यादव का 28 वर्षीय पुत्र धर्मवीर कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया । दोनों घायल के सिर में गंभीर चोटे आई है । बताया जाता है कि हेमजापुर ओपी क्षेत्र के चांय टोला निवासी रोहित शर्मा की पुत्री धरहरा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर में अपने नाना रामशरण शर्मा के घर पर रहकर इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय धरहरा में पढ़ाई करती है तथा कक्षा नवम की छात्रा है । बुधवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे धरहरा थाना से महज सौ मीटर की दूरी पर स्थित इंटर स्तरीय विद्यालय में पढ़ने वाली उक्त नाबालिक छात्रा से उसके सहपाठी कुछ छात्रों ने छेड़खानी करने का प्रयास किया , जिसकी जानकारी छात्रा ने अपने मामा को दिया । वहीं छात्रा के मामा ने जब छेड़खानी का विरोध किया तो उक्त छात्र अपने परिजनों के साथ मिलकर छात्रा के घर पर पहुंच गए तथा छात्रा को अगवा करने की बात कहने लगा , जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई जिसमें एक पक्ष से छात्रा के मामा पुष्पांजय कुमार कुमार तथा दूसरे पक्ष से छात्र के चाचा धर्मवीर कुमार का सिर बुरी तरह से फट गया तथा लहूलुहान होकर बीच सड़क पर ही गिर गया । वहीं परिजनों एवं ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा में भर्ती कराया गया जहां डॉ संजय कुमार ग्रीन एवं सरवेज आलम ने घायलों का समुचित उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मुंगेर रेफर कर दिया ।

धरहरा प्रखंड के मध्य विद्यालय कुमारपुर में मध्य विद्यालय खरांट के प्रधानाध्यापक उदय कुमार सिंह का विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । मौके पर प्रधानाध्यापक राजू प्रसाद , सुधांशु कुमार , संजीव कुमार , सुबोध कुमार , हिमांशु कुमार , रंजीत कुमार , निरंजन तिवारी , शशिकांत , कमलेश्वरी प्रसाद सहित अन्य शिक्षक - शिक्षिकाएं मुख्य रूप से उपस्थित थे । शिक्षको ने प्रधानाध्यापक को फूलमाला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया । सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक ने भावुक स्वर में कहा कि एक उम्र के बाद सेवानिवृत्ति जरूरी है । उन्होंने शिक्षकों से कहा कि विभागीय आदेश तथा समय का पालन के साथ - साथ बच्चों को बेहतर बनाना ही एक उत्तम शिक्षक का दायित्व है जिसका अनुपालन करना हमारी जिम्मेदारी जिम्मेदारी है । हम अपने दायित्व का निर्वहन भली-भांति करेंगे तो हमारे विद्यालय के बच्चे भी शिष्टाचार से युक्त रहेंगे । बच्चे राष्ट्र निर्माता होते हैं इसलिए शिक्षक ईमानदारी पूर्वक इनके भविष्य को संवारने में अपना योगदान दे ।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.