सदर प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेविका द्वारा गोद भराई रस्म कार्यक्रम आयोजित कर प्रथम गर्भवती महिलाओं का गोद भराई की वही इसकी जानकारी देते हुए बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मुंगेर ग्रामीण पूनम द्वारा बताया गया कि यह कार्यक्रम सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर सेविका द्वारा आयोजित की जाती है। तथा गर्भवती महिलाओं को उन्हें खानपान के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारियां दी जाती है। ताकि वह कुपोषण का शिकार ना हो जच्चा और बच्चा सुरक्षित रहे।