*स्वतंत्रता सेनानी अयोध्या प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि पर मुम्बई में 15 अक्टूबर को होगा विशेष कार्यक्रम* _हीरो राजन कुमार अपने दादा फ्रीडम फाइटर अयोध्या प्रसाद सिंह की विचारगोष्ठी का करेंगे संचालन, देशभक्ति और स्वतंत्रता संग्राम की सुनाएंगे कहानी_ आज़ादी के अमृत महोत्सव वर्ष में स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गिय श्री अयोध्या प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि पर बफ्टा मुम्बई द्वारा मुम्बई में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। अंधेरी पश्चिम मुम्बई स्थित इम्पा थिएटर में 15 अक्टूबर 2022 शनिवार को दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक लघु फ़िल्म प्रदर्शनी, काव्य सम्मेलन और स्वतंत्रता सेनानी श्री अयोध्या प्रसाद सिंह पर विचारगोष्ठी होगी। इसका संचालन खुद श्री अयोध्या प्रसाद सिंह के पौत्र अभिनेता हीरो राजन कुमार करेंगे जो एक बेहतरीन स्टेज शो होस्ट और एनर्जेटिक एंकर हैं। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बॉलीवुड फिल्मों के विख्यात अभिनेता, निर्देशक और एक्शन डायरेक्टर टीनू वर्मा होंगे। उनके साथ साथ अतिथि के रूप में कई समाजसेवी, सेलेब्रिटीज़ भी मौजूद होंगे। यहां विचारगोष्ठी में कई अहम हस्तियां स्वतंत्रता सेनानी श्री अयोध्या प्रसाद सिंह को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि के सुमन अर्पित करेंगे और लोगो को उनकी देशभक्ति की कहानी सुनाएंगे। बता दें कि अयोध्या प्रसाद सिंह के पौत्र राजन कुमार उनसे प्रेरणा लेकर ही काफी सोशल वर्क करते हैं। शुरू से ही राजन कुमार की यह सोच रही है कि नेशन कम्स फर्स्ट, देश सर्वोपरि है। और इसी देश को आज़ाद दिलाने में अयोध्या प्रसाद सिंह का योगदान कभी भूलने वाला नहीं है। नमस्ते बिहार जैसी कई फिल्मों के हीरो राजन कुमार ने बताया कि महात्मा गांधी ने जब अगस्त क्रांति शुरू की थी तो उनके आव्हान पर कई क्रांतिकारियों ने इसमे हिस्सा लिया। मेरे दादा अयोध्या प्रसाद सिंह भी स्वतंत्रता संग्राम में कूद गए। उन्होंने परिवार से दूर होकर यानी भूमिगत रहकर मुख्य क्रांतिकारियों की हर संभव मदद कर देश की आजादी में हिस्सा लिया। उन्हें सरकार ने सम्मान दिया। आजादी के लिए जिस तरह हमारे दादा जी ने कुर्बानी दी है और भारत की तरक्की के लिए ज़मीन को सरकारी कार्य के लिए दान स्वरूप भारत सरकार को लिख दिया जिसपर सरकारी हाई स्कूल एवम अस्पताल बना, लाखों लोगों को इसका फ़ायदा पहुंच रहा है। शहर की कीमती ज़मीन काली मंदिर को दान स्वरूप दिया जिसने आज़ भी भक्ति का रस बहता रहता है। अब उसकी लाज हम सबको रखनी है। जितना हो सकता है हम समाज और देश के लिए करते हैं और करते रहेंगे।