महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में हीरो राजन कुमार को मिलेगा आज का कर्मवीर अवार्ड _राजन कुमार ने यह सम्मान अपने दादा स्वतंत्रता सैनानी श्री अयोध्या प्रसाद सिंह को किया समर्पित_ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में हीरो राजन कुमार को जल्द ही मुम्बई में कर्मवीर योद्धा अवार्ड मिलने जा रहा है। यह भव्य पुरुस्कार समारोह 16 अक्टूबर 2022 को मुम्बई के सहारा स्टार होटल में होने जा रहा है। जहां आर्ट और कल्चर की श्रेणी में चार्ली चैपलिन 2 के रूप में सारी दुनिया में मशहूर और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर राजन कुमार को यह सम्मान दिया जाएगा। एंटरटेनमेंट क्षेत्र में सुष्मिता सेन और रश्मि देसाई को यह अवार्ड मिलना है। आपको बता दें कि यह आज का कर्मवीर योद्धा अवार्ड 2022 सेकन्ड एडिशन है। मुंगेर की बफ्टा टीम ने राजन कुमार को इस सम्मान के लिए अग्रिम बधाई दी है और उनके प्रशंसकों के बीच एक उत्साह नजर आ रहा है। मुंगेर बिहार के राजन कुमार के लिए यह बेहद गर्व का विषय है कि उन्हें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथों आज का कर्मवीर अवार्ड मिलने जा रहा है। मुम्बई और महाराष्ट्र को वह अपनी कर्मभूमि मानते रहे हैं और यहां सीएम की मौजूदगी में इस सम्मान का मिलना उनके लिए और उनके फैन्स के लिए एक यादगार लम्हा होगा। राजन कुमार ने अपना यह अवार्ड अपने दादा भारत के स्वतंत्रता सैनानी श्री अयोध्या प्रसाद सिंह को समर्पित किया है। 15 अक्टूबर को उनकी पुण्यतिथि है और 16 अक्टूबर को वह यह सम्मान पा रहे हैं। राजन कुमार कहते हैं "मेरे दादा भारत के स्वतंत्रता सैनानी श्री अयोध्या प्रसाद सिंह दरअसल सही मायनों में कर्मवीर योद्धा थे। उनकी पुण्यतिथि पर मुझे आज का कर्मवीर सम्मान मिलना मेरे लिए ग्रेट मोमेंट होगा।"