धरहरा (संवाददाता):- सोमवार को दुर्गा महाअष्टमी पर प्रखंड के विभिन्न दुर्गा मंदिर मे धरहरा प्रखंड के श्रद्धालुओ ने भक्तिपूर्ण वातावरण मे पुजा अर्चना कर माँ शेराबाली से मन की मुराद माँगा। प्रखंड मुख्यालय स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर, प्राचीन काली मंदिर प्रांगण मे स्थापित दुर्गा मंदिर ,मोहनपुर स्थित दुर्गा स्थान,महरना स्थित दुर्गा स्थान, ईटवा हटिया स्थित बडी़ दुर्गा स्थान, भलार सिंह द्वार स्थित दुर्गा स्थान मे नर एवं नारी ने दुर्गा पुजा के महाअष्टमी पर माँ शेराबाली को डलिया एवं शांति का प्रतिक सेब सहित फल और फुल मिठाईया चढाकर नारियल फोड़ कर अपनी आकांक्षाओ के पुरा करने के लिए भगवान से वरदान माँगा। दुर्गा पूजा के विधि व्यवस्था बनाऐ रखने के लिए प्रखंड के मंदिरो मे दण्डाधिकारी को लगाया गया जहाँ अपने फर्ज के निर्वहन को लेकर ईटवा बडी़ दुर्गा स्थान मे दण्डाधिकारी के रुप मे धरहरा के कृषि समन्वयक सुधांशु निराला बड़ी ही मुस्तैदी से अपने का भली-भांति निर्वहन करते दिखे ।