*आज़ादी के अमृत महोत्सव पर याद किए गए स्वतंत्रता सेनानी श्री अयोध्या प्रसाद सिंह* *स्वतंत्रता सेनानी का सम्मान देश का सम्मान है: हीरो राजन कुमार* आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर *वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी श्री अयोध्या प्रसाद सिंह जी* को श्रद्धा सुमन अर्पित कर विशेष सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का भव्य आयोजन लोकप्रिय अभिनेता राजन कुमार मार्ग पर स्थित *कलाग्राम*, टेटिया- बंबर हॉस्पिटल के बगल में सुबह 10 बजे से आयोजित किया गया जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री विनोद कुमार गुप्ता जी ने अध्यक्षता की साथ ही पुष्प अर्पित करने के बाद ग्रामीण लोगों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी श्री अयोध्या प्रसाद सिंह क्षेत्र के गौरव रहे हैं उन्होंने प्रखंड को आगे बढ़ाने का सपना देखा था जो सफल हो रहा है। प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी अपूर्व कुमार ने कहा हीरो राजन कुमार के दादा जी लोगों के लिए प्रेरणा रहे हैं। ग्रामीण लोगों ने कहा इस तरह के प्रोग्राम से क्षेत्र का नाम रौशन होता है हीरो राजन कुमार की सोच को सलाम है। लक्ष्मण प्रसाद सिंह ने कहा स्वतंत्रता सेनानी श्री अयोध्या प्रसाद सिंह को दिए जाने वाले सम्मान को देख कर हम सब को गर्व महसूस हो रहा है। हीरो राजन कुमार ने मेहमानों को तिरंगा झंडा देकर सम्मानित किया।